
56 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार
बलिया से बिहार जा रही थी अंग्रेजी शराब
बलिया। गुरुवार को एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बोलेनो कार 56 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को माल्देपुर से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि शराब तस्कर लग्जरी गाड़ी से शराब लेकर बिहार जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता रौशन कुमार पुत्र सत्येंद्र निवासी अरियाव जनपद नालंदा बिहार बताया। पुलिस ने शराब लदी लग्जरी वाहन को कब्जे में ले लिया है।