
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के देवराज ब्रह्म बाबा मोड़ के पास बुधवार की भोर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त मंजीत सिंह 28 वर्ष पुत्र धजाधारी सिंह निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है।