SP कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 44 नामजद व 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अपडेट…

SP कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 44 नामजद व 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

आदित्य राजभर व रवि राजभर समेत 44 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदित्य व रवि राजभर ने प्राइवेट बाउंसर व गाड़ी किया था हायर

सवा माह पूर्व पकड़ी क्षेत्र की किशोरी ने तीन लड़कों पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने लगा दिया था एफआर

एफआर से नाराज लोगों ने आदित्य राजभर के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सवा माह पूर्व एक नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद एफआर लगाए जाने से नाराज करीब 100 की संख्या में युवा, नाबालिग लड़के व महिलाएं सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाजसेवी आदित्य राजभर वाराणसी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने करीब 40 से 50 लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि शेष भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आदित्य राजभर समेत सभी से घंटे भर पूछताछ किया। इसके बाद पुलिस ने 44 नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 44 लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की ने करीब सवा माह पूर्व पकड़ी थाने में तीन लड़कों के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दिया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। तभी लड़की ने अपना बयान बदलते हुए तीन युवकों के बजाय एक युवक को दुष्कर्म करना पुलिस को बताया। तत्पश्चात लड़की द्वारा बताए गए घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही लड़की का मेडिकल मुआयना कराया। जिसमें दुष्कर्म होना साबित नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दिया। एफआर की जानकारी होने पर लड़की के मामा रवि राजभर व समाजसेवी आदित्य राजभर वाराणसी के आह्वान पर वाराणसी, गाजीपुर, मऊ के जिलों के सैकड़ों की संख्या में युवा, महिला, नाबालिक लड़के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन देने लगे। इसके बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर करीब 50 को कस्टडी में लेकर एसपी कार्यालय बैठाए रखा। जबकि शेष भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित सभी अधिकारियों ने पकड़े गए प्रदर्शनकारियों से घण्टो पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने 44 नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 44 लोगों गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

एसपी का वर्जन…

शहर कोतवाली अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ऑफिस प्रांगण और उसके बाहर सड़क पर करीब 100 की संख्या से ऊपर लोगों ने हंगामा किया, सरकारी कार्य में बाधा डाला, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली गलौज किया गया । इस सम्बंध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें 44 नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच में पाया गया है की यह लोग सुनियोजित ढंग से जनपद वाराणसी से गाजीपुर होते हुए बलिया आए और सुनियोजित ढंग से हंगामा किया । इसमें प्रमुख रूप से आदित्य राजभर और रवि राजभर व अन्य लोग हैं । जिन्होंने गाड़ियां व बाउंसर एवं प्राइवेट गनर हायर किये हैं । प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है ।

आदित्य का वाहन व स्कार्पियो पुलिस ने किया सीज

एसपी के निर्देश पर आदित्य राजभर की चार पहिया वाहन और एक स्कॉर्पियो पुलिस लेकर कोतवाली गई। जिसे सीज करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *