नगरा थाना गेट के सामने ग्रामीणों ने लगाया जाम

Spread the love

नगरा थाना गेट के सामने ग्रामीणों ने लगाया जाम

पवन की हत्या कर धान की खेत में शव फेंकने का लगाया आरोप

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के नहर के बगल में धान की खेत में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों सहित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक पवन कुमार राम (25) पुत्र अशोक कुमार राम के शव को लेकर रविवार की देर शाम नगरा थाना गेट के सामने जाम लगा दिया। पुलिस पर अपनी नाकामियों को छिपाने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि पवन को श्रीरामपुर के कुछ लोगों ने गांव बुलाकर उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया हैं। इसमे नगरा पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए जल्दी जल्दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आक्रोशित लोग न्यायसंगत कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम थाना गेट के जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *