एयर फोर्स से रिटायर व वास्तविक वांछित अभियुक्त परीक्षार्थी गिरफ्तार

Spread the love

एयर फोर्स से रिटायर व वास्तविक वांछित अभियुक्त परीक्षार्थी गिरफ्तार

बीएड परीक्षा में कूटरचित व फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर अपने स्थान पर दूसरे से दिलवा रहा था परीक्षा

परीक्षा देने वाले फर्जी परीक्षार्थी को पहले ही पुलिस भेज चुकी है जेल

बलिया। मुखबीर की सूचना पर वांछित अभियुक्त व वास्तविक परीक्षार्थी पंकज कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह उर्फ रंगनाथ सिंह निवासी ग्राम बस्ती थाना रसड़ा जनपद बलिया को रसड़ा पुलिस ने बुधवार को उसके घर ग्राम बस्ती थाना रसड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह एयर फोर्स का रिटायर्ड कर्मचारी है।

बता दे कि 09 जून 2024 को थाना बांसडीह रोड पर केन्द्र व्यवस्थापक राम दहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट, बलिया द्वारा सूचना दिया गया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली की मेरे विद्यालय राम दहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट बलिया पर थी। कक्ष संख्या एक में दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगायी गयी थी। ड्यूटी करते हुए परीक्षा के दौरान ही कक्ष निरीक्षक द्वारा मुझ केन्द्र व्यवस्थापक को सूचना दिया गया कि एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। इस सूचना पर मैं कमरा नंबर-एक में पहुँचा तो देखा कि वास्तविक परीक्षार्थी पंकज कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी बस्ती थाना रसड़ा जनपद बलिया रोल नंबर -21412035 के स्थान पर दिलीप कुमार सिंह पुत्र शिवानंद सिंह निवासी बस्ती थाना- रसड़ा बलिया द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था। दिलीप कुमार सिंह द्वारा पंकज कुमार सिंह के प्रवेश पत्र पर कूटरचित फोटो लगाया गया था तथा उपस्थिति पुस्तिका पर फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया था। इस सूचना पर थाना बांसडीह रोड पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पकड़े गये फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया था व संबधित का फर्जी एडमिट कार्ड व अभिलेख बरामद किया गया। उक्त घटना में वांछित अभियुक्त पंकज जो कि रसड़ा का रहने वाला है, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *