
बलिया में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बलिया। बुधवार की दोपहर मनियर थाना क्षेत्र के पिलूई गांव में हैडपम्प में करंट आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी मुहम्मद सगीर 51वर्ष दोपहर अपने घर में हैण्डपम्प से स्नान कर रहे थे, तभी उसी वक्त अचानक हैण्डपम्प में विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए और वही गिरकर छटपटाने लगे। गिरने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुँच उन्हें आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि हैण्ड पम्प से टुल्लू पंप जुड़ा हुआ था। जिसके चलते विद्युत प्रवाह हो गया।