मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो फिर देंगे धरना

Spread the love

मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो फिर देंगे धरना


बलिया। रसोइयों के मानदेय भुगतान में लेखाधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से आपत्ति लगाए जाने पर उप्र रसोइया कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने बुधवार की दोपहर सीडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि बीते दिनों जब हम लोग बीएसए से मिले थे तो उन्होंने बताया कि जल्द ही आप लोगों के मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा। लेकिन लेखाधिकारी अनावश्यक रूप से आपत्ति लगा रहे हैं, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। ​यदि जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो हम लोग फिर से धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *