खाद्यान्न घोटाले का आरोपी एडीओ पंचायत गिरफ्तार

Spread the love

खाद्यान्न घोटाले का आरोपी एडीओ पंचायत गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम साथ लेकर गई वाराणसी

जिले में खाद्यान्न घोटाले का जिन्न एक बार फिर निकला बाहर






बलिया। ईओडब्ल्यू की टीम ने खाद्यान्न घोटाले के आरोपी एडीओ पंचायत को बुधवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से ब्लाक मुख्यालय पर हड़कंप मच गया।






बता दे कि जिले में खाद्यान्न घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल कर आया है। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनियर विकास खंड के एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गई। ईओडब्ल्यू द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की टीम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी ग्राम खटंगी थाना सिकंदरपुर को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। अभियुक्त के विरुद्ध सिकंदरपुर थाना में वर्ष 2006 में अभियोग खाद्यान्न घोटाला का अभियोग पंजीकृत है। तब आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक नवानगर में नियुक्त था और वर्तमान में मनियर ब्लॉक पर कार्यरत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडेय, सरफराज अंसारी, अरविंद सरोज ईओडब्ल्यू वाराणसी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *