
शादी का झांसा देकर पहचान का युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बलिया। शनिवार को हल्दी पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि 16 वर्ष की नाबालिक लडक़ी के साथ उसके पहचान का एक बालिग लड़का पीड़िता को शादी का झाँसा देकर उसके साथ कुछ दिनों से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता आ रहा है। इस मामले में पीड़िता की मां से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।