ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कपूरी नारायणपुर गांव के पास हुआ हादसा

मृतक दूध बेचने का करता था काम

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायणपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे दुग्ध विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुग्ध विक्रेता के निधन के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया अंतर्गत छोटकी नरही निवासी पिंटू यादव 22 वर्ष पुत्र श्रीभगवान यादव क्षेत्र में दुग्ध का व्यवसाय करता था। आस पास के गांव और अपने घर से दुग्ध इकट्ठा कर एनएच पर आता था और संबंधित डेरी कंपनी की गाड़ी को अपना दूध देता था। डेयरी कंपनी को देने के बाद उसके पास जो दूध बचता था, उसे आस-पास के गांवों में दूध बेच देता था। गुरुवार की रात भी कपूरी नरायनपुर गांव में किसी के यहां दूध देकर लौट रहा था कि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के घर से कुछ दूर ट्रैक पार करते वक्त फेफना की ओर से आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे दूध विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। दुग्ध विक्रेता की मौत की खबर जंगल में आग लगने की तरह पूरे इलाके में फैली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *