रंगोली प्रतियोगिता में सविता व आंचल रही अव्वल

Spread the love

रंगोली प्रतियोगिता में सविता व आंचल रही अव्वल

जेएनसीयू में आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को सप्ताह भर चलने वाले दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगिता में भागीदारी अवश्य करना चाहिए।इससे जीवन में आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलती है। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी, प्रो. एसके पटेल, प्रो. संगीता पांडेय तथा प्रो. आरपी सिंह की गरीमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता एवं आंचल , द्वितीय स्थान अंशु सिंह, अनामिका, निकिता, चित्रा, प्रीति तथा तृतीय स्थान खुशबू, सोनी यादव, जूही, लक्ष्मी तथा श्वेता ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता की संयोजक डॉ रंजना मल्ल तथा सह संयोजक डॉ प्रज्ञा बौद्ध के निगरानी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ पंकज कुमार गौतम, डॉ शशि प्रकाश शुक्ला तथा डॉ रजनी चौबे शामिल थे। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा तथा कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह के साथ दींक्षोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सरिता पांडेय, पूजा सिंह, सोनी सिंह तथा विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *