डीएम ने किसान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

Spread the love


डीएम ने किसान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

बलिया। किसान दिवस जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि भवन सभागार में आयोजित किया गया। साथ ही विगत किसान दिवस बेैठक की कार्यवृत्ति को जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कृषकों द्वारा पूर्व में अवगत करायी गयी समस्याओं के निराकरण से संबंधित संतुष्ट पाये गये।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


संतोष कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष- भाजपा किसान मोर्चा जनपद- बलिया द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत करते हुए बैंक ऑंफ बड़ौदा में कृषकों के विभिन्न लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक एनपीसीआई न होने से संबंधित समस्या से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने जनपद में सूखे की स्थिति निरन्तर बनी रहने से संबंधित विचार व्यक्त किया। कृषक अखिलेश सिंह, अध्यक्ष किसान संघ के द्वारा उर्वरक जैसे डीएपी तथा यूरिया इत्यादि के स्टाक से संबंधित स्थिति के स्पष्ट किए जाने हेतु मांग की गयी तथा इनके द्वारा सड़कों इत्यादि के किनारे सूखे हुए पेड़ों की टहनियों के द्वारा विद्युत तारों के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया।

इनसेट….
किसानों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शासन द्वारा क्रय केंद्र 67 बनाए जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें 68 क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों ने सोलर पंप के पैसा जमा किए जाने के संबंध में शिकायत की उस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से 214 किसानों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, और किसानों से डीपीडी का पैसा कितने माह में प्राप्त होता है उस संबंध में किसानों ने कहा कि डीपीडी का पैसा तीन या चार माह में प्राप्त हो जाता है। बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की किसानों की विधुत मीटर की मीटर रीडिंग कर ही बिल उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ अन्य समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *