सादगीपूर्वक मनाया गया शहीद इम्तियाज अहमद का शहादत दिवस

Spread the love

सादगीपूर्वक मनाया गया शहीद इम्तियाज अहमद का शहादत दिवस

देश सेवा की राह चुनना सर्वोत्तम कार्य: शमीम खान

बलिया। कारगिल युद्ध में अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीद इम्तियाज अहमद का शहादत दिवस उमरगंज बलिया में बुधवार को सादगी पूर्ण मनाया गया। इस दौरान विभिन्न दलों व संगठनों के गणमान्य लोग मौजूद होकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


कार्यक्रम में उपस्थित एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि दुनिया में जीने के लिए हर आदमी कोई ना कोई रास्ता चुनता है। परन्तु जो व्यक्ति देश सेवा को चुनता है। देश और समाज की राह में अपनी जान की बाजी लगा देता है, वह सर्वोत्तम मार्ग है। जिसे समाज कभी भुला नहीं पाता। साथ ही उन्होंने मांग किया कि शहीद इम्तियाज के नाम पर नगर बसाया जाए। साथ ही चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। इस अवसर पर पूर्वांचल के सचिव कारी जफर अहमद, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला सचिव मुदस्सिर अंसारी,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ डब्लू, समाजसेवी अयूब मिस्त्री,सूबेदार अमेरिका चौहान, प्रधान इसरार अहमद,शब्बीर अहमद, इनायतुल्लाह खान, मोहम्मद वाजिद खान, राशिद कमाल सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जलील अहमद, संचालन डॉक्टर मजहर एजाज आजमी ने किया व सभी के लोगों प्रति आभार कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद नियाज अहमद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *