स्कूल लैब चोरी का खुलासा, हिरासत में लिए गए चार बाल अपचारी

Spread the love

स्कूल लैब चोरी का खुलासा, हिरासत में लिए गए चार बाल अपचारी

कंप्यूटर सिस्टम व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद


बलिया। थाना रेवती पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर (पश्चिमी) की लैब से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी किया गया कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, विद्यालय की लैब से इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान चोरी होने के संबंध में थाना रेवती पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोपालपुर से चार बाल अपचारियों को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लिया गया। वहीं बाल अपचारियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
बरामद सामान…..
04 मॉनीटर
02 सीपीयू
01 यूपीएस
01 राउटर वाईफाई
04 कीबोर्ड
03 माउस
04 मॉनीटर स्टैंड
01 VGA ऑडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *