जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की अनियमितता

Spread the love

जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की अनियमितता

मुकीम ने भ्रष्टाचार को पहुंचाया मुकाम, अब होगी जांच

ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यवृत्ति में भी हुआ खेल

बलिया। जल निगम ग्रामीण में करोड़ों की वित्तीय अनियमिता प्रकाश में आने के बाद दर-परत दर पोल खुल रही है। जल निगम ग्रामीण में इस कदर भ्रष्टाचार है कि मुकीम अहमद के पूर्व तक जो भी एक्सईएन रहे वह सस्पेंड हुए। अब इन पर भी तलवार लटक गई है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बताया जाता है कि मुकीम ने पूर्व के साथ ही कई तरह की धांधली कर भ्रष्टाचार को मुकाम तक पहुंचाया है। हालांकि इसमें वर्तमान एक्स्ईएन समेत पांच के खिलाफ जांच बैठ गई है और जांच अधिकारी द्वारा जल्द ही सभी कर्मियों को आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। यह कार्रवाई ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई है। सूत्रों की मानें तो ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यवृत्ति में भी खेल किया गया है। मनमाने तरीके से सबसे कम दर वाले फर्म के स्थान दूसरे फर्म में मेहरबानी दिखाई गई है। कार्यवृत्ति में कुल पांच सदस्य हैं। जिसमें दो पद मुकीम के ही हैं। हैरानी की बात है कि सभी सदस्यों का हस्ताक्षर तक नहीं है। इससे एक्सईएन के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। हालांकि अब शासन ने जांच बैठा दी है। जल्द ही झांसी के मुख्य अभियंता की ओर से सभी आरोपी कर्मियों को आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *