
आज और कल तेज हवा व गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना
बलिया। पश्चिम बंगाल से उठे मानसून बिहार सहित उससे सटे यूपी के जिलों में शनिवार और रविवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग केंद्र पटना के निदेशक आनंद शंकर ने दी। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी। बताया कि बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर किसान तथा नागरिक पक्के घर में शरण ले। पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, क्योंकि ये बिजली के सुचालक होते हैं। वर्षा के समय नदियों में नहाने, तैरने, नाव संचालन इत्यादी कार्य न करें।