बदमाश युवक से 10 हजार रुपए छीन कर हुए फरार

Spread the love

बदमाश युवक से 10 हजार रुपए छीन कर हुए फरार

फेफना के कटरिया मोड़ पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बलिया। फेफना थाना के कटरिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैदल जा रहे युवक को डरा धमकाकर 10 हजार रूपये छिनकर फरार हो गये। घटना गुरूवार की देर शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गयी।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना के कटरिया गांव निवासी बबलू यादव शाम को शहर से घर जा रहा था। ई-रिक्सा से उतरने के बाद गांव के मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उससे पता पूछने लगे। अभी बबलू कुछ कदम आगे बढ़ा होगा कि तीनों बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे और धमकाते हुए उसके पॉकेट से 10 हजार रुपये निकालकर भाग गए। सूचना के बाद फेफना, सुखपुरा, गड़वार व कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई। पीड़ित की निशानदेही पर बाइक सवार युवकों की तलाश करने लगी। फेफना थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *