भरौली गोलंबर के पास कीचड़ में फंसी मवेशियों से भरी पिकअप, पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

भरौली गोलंबर के पास कीचड़ में फंसी मवेशियों से भरी पिकअप, पुलिस ने पकड़ा

क्रेन के सहारे पिकअप को कीचड़ से निकाला गया बाहर

एक पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो भागने में रहे सफल

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। बिहार जा रही मवेशियों से लदी पिकअप को शुक्रवार की दोपहर भरौली गोलंबर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बरामद किया। पुलिस ने कीचड़ में फंसी पिकअप को क्रेन से खिंचवाकर बाहर निकाला और थाने लाई। इस दौरान दो पशु तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मवेशियों को पिकअप पर इस तरह लादा गया था कि मवेशी कराह रहे थे।

बता दे कि लक्ष्मणपुर की तरफ से भरौली के रास्ते तिरपाल से ढकी पिकअप गाड़ी में बेरहमी से ठूसकर मवेशियों को वध के लिए तस्कर बिहार ले जा रहे थे। जैसे ही चालक भरौली पीकेट पर पहुँचा, वैसे ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखकर चालक गाड़ी को दूसरी तरफ लेकर भागना चाहा। भागते समय गाड़ी कीचड़ में फंस गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में सवार तीन पशु तस्करों में दो भागने में सफल रहे। जबकि एक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। कीचड़ में फंसी गाड़ी को पुलिस ने क्रेन के सहारे बाहर निकाला और ट्रैक्टर से खिंचवाकर थाने पहुंचाया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि
नरही वसूली कांड को लेकर चर्चा में आए इस थाना क्षेत्र में पशु और शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन तस्कर नया तरकीब अपना कर तस्करी करने में सफल हो जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *