शिक्षक को मातृ शोक, सांत्वना देने पहुँचे शुभेच्छु

Spread the love

शिक्षक को मातृ शोक, सांत्वना देने पहुँचे शुभेच्छु

बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री डॉ राजेश पांडेय की माता श्रीमती मालती पाण्डेय का निधन मंगलवार की अपराह्न उनके भृगुआश्रम स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। बलिया शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के अनेक लोगों ने उनके भृगुआश्रम स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहाकि पांडेय परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। जिससे पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। श्रीमती मालती पाण्डेय अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार छोड़ गई है। वह काफी मिलनसार दयालु प्रवृत्ति की महिला थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *