13 को जनविरोधी बीजेपी सरकार के विरुद्ध सपा करेगी एकदिवसीय धरना

Spread the love

13 को जनविरोधी बीजेपी सरकार के विरुद्ध सपा करेगी एकदिवसीय धरना

अपने ही पार्टी और सरकार में प्रदेश मुखिया का बेगाने का है हाल: रामगोविंद

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। सोमवार को समाजवादी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय सम्पन्न हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी द्वारा जनविरोधी बीजेपी सरकार को जनता में फर्दाफाश करने के लिए आगामी 13 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात आम लोगों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित करेगी। इसके अलावा धरना को सफल बनाने के लिए सेक्टर प्रभारी से लेकर लोकसभा के सदस्य तक को जिमेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहाकि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। उत्तर प्रदेश में पुलिस ही अपराधी हो गई है। प्रदेश सरकार बुलडोजर पर सवार है। जबकि प्रदेश सरकार को प्रदेश के अन्दर बेरोजगारी, महंगाई और प्रतिदिन बहन बेटियों की लूटी जा रही इज्जत दिखाई नहीं दे रही है। चंद अधिकारियों की मंडली से घिरे प्रदेश सरकार के मुखिया का अपने ही पार्टी और सरकार में बेगाने का हाल हो गया है। प्रदेश में आज किसान, युवा, छात्र परेशान और महिलाएं असुरक्षित है। कहाकि थाने बिक रहे हैं और सरकार के लोग सिर्फ विज्ञापनों में व्यस्त हैं। कहाकि बुलडोजर पर सवार मुख्यमंत्री अपने विफलताओं को छुपाने के लिए रोज फर्जी इनकाउंटर करा रहे है। उत्तर प्रदेश आज हत्या प्रदेश बन गया हैं। 13 सितम्बर का धरना इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान साबित होगा। पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक मोहम्मद रिजवी ने कहाकि थाने और तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए है। फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहाकि जिस प्रकार आपातकाल के समय आन्दोलन का मुख्य केंद्र बलिया था, उसी प्रकार वर्तमान जनविरोधी सरकार को हटाने में भी बलिया ही आगे रहेगा। जिसका उदाहरण लोकसभा चुनाव हैं, जहां बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। यही हाल 2027 में भी होगा। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” राज कुमार पाण्डेय, सन्तोष राम, साथी रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, जमाल आलम राजन कनौजिया,राजेश गोड, हरेंद्र गोड,रोहित चौबे,जलालुदीन जे डी, मदन राय, जय प्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव, समशाद बासपारी, दिनेश यादव, रामनाथ पटेल,दशरथ यादव, हरिशंकर राय, जमाल आलम, राजेन्द्र यादव, जुबेर अहमद, उमेश सराफ,रामेश्वर पासावान, गिरीश गोड , बीर लाल यादव, अरुण यादव, मदन वर्मा, धनजी यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला महासचिव वीरबल राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *