एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन आरंभ

Spread the love

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन आरंभ

फेफना में बाजार बंद रही दुकानें

मुख्य तिराहे पर शाम तक पसरा रहा सन्नाटा

35 दिनों से क्षेत्रीय संघर्ष समिति का चल रहा धरना व अनशन

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 35 दिनों से चल रहा धरना व अनशन बुधवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। इस दौरान फेफना कस्बा की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। वही क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह को उपस्थित हजारों लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद और हमारी मांगे पूरी करो का नारा बुलंद करते हुए आमरण अनशन पर बैठाया।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा अथवा हमारी सांसे रुकेंगी। कहाकि हम जनहित की मांगों को लेकर आंदोलनरत है, जिसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रनेताओं तथा क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम अंतिम सांस तक अपनी मांगों को लेकर लड़ेंगे। इधर, अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा एवं सीओ ने आमरण अनशन पर बैठे जनार्दन सिंह से वार्ता किया और वापस लौट गए। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज, आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरेन्द्र यादव, अनंत सिंह, अभिषेक सिंह, राणा विजेंद्र प्रताप सिंह, कौशल सिंह, सतीश उपाध्याय, आत्मा गिरी, प्रभुनाथ पहलवान, प्रो. संतोष प्रसाद गुप्ता, श्याम नारायण, अनिल सिंह, तेजनारायण, विंध्याचल, राजकुमार पासवान, परमहंस सिंह, हरिनाथ सिंह, संतोष यादव, छोटेलाल चौधरी, शिवदयाल सिंह यादव, राजेश गुप्त, अशोक गुप्ता, लखी सर्राफ, केडी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रनेश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *