कंगना रनौत को बर्खास्त करें बीजेपी: शमीम खान

Spread the love

कंगना रनौत को बर्खास्त करें बीजेपी: शमीम खान

किसानों पर अपमानजनक व विवादित बयान देने का है मामला

बलिया। भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर दिए गए अपमानजनक व विवादित बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने मंगलवार को बहेरी में प्रेसवार्ता कर भाजपा को जमकर आड़ेहाथ लिया। साथ ही सांसद कंगना रणावत को बर्खास्त करने की मांग कर डाली।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


उन्होंने कहा कि कंगना रनौत का किसान को लेकर दिए गए बयान यह साबित करता है कि भाजपा देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए क्या सोच रखती है। किसान आंदोलन में विदेशी ताकतों का हाथ होने के सवाल पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि देश के एक सांसद का इस तरह का बयान बहुत ही गंभीर है। बीजेपी दावा करती है कि देश मजबूत एवं सुरक्षित हाथों में है तो अमेरिका और चीन जैसी विदेशी ताकतें हमारे देश के अंदर अपना षड्यंत्र का जाल कैसे बुन सकती हैं। इस पर देश के प्रधानमंत्री जी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री देश के किसानों के लिए बड़ी बातें कहते हैं। लेकिन परंतु उन्हीं की पार्टी की एक सांसद देश के किसानों का अपमान कर रही है। यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा बीजेपी को और प्रधानमंत्री जी को इस पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वो किसानों के साथ है या कंगना रनौत के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *