बलिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

बलिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मनियर के सरवार ककरघट्टा का है मामला

मृतक की पत्नी रहती है अपने मायके

बलिया। मनियर कस्बा के वार्ड नंबर-चार के सरवार ककरघट्टा में सोमवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार सरवार ककरघट्टा निवासी आलोक रजक 30 वर्ष पुत्र स्व. गुलाब रजक अपने माता-पिता के साथ रहता था। कुछ समय पूर्व उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई। वही उसकी पत्नी अपने मायके रहती है। सोमवार को करीब पांच बजे उसका कोई रिश्तेदार घर आया तो उस ने देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कुछ देर में मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *