
बलिया में कस्टमर को एक होटल के रेस्टोरेंट ने दिया सड़ा हुआ पनीर मशरूम चिल्ली
होटल के मैनेजर व मालिक पर कस्टमर ने लगाया बदतमीजी का आरोप
विशुनीपुर स्थित एक होटल के रेस्टोरेंट है मामला

बलिया। नगर के विशनुीपुर रोड स्थित एक होटल के रेस्टोरेंट से एक कस्टमर को सड़ा हुआ पनीर मशरूम चिल्ली देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जब कस्टमर अभिषेक वर्मा इसकी शिकायत होटल के मैनेजर व मालिक से की तो दोनों ने कस्टमर के साथ गाली-गलौज किया।
बता दें कि विशुनीपुर स्थित होटल के रेस्टोरेंट शहर का एक जाना माना रेस्टोरेंट हैं, लेकिन यहां आए दिन भोजन सामग्री में गड़बड़ी पाई जाती है। अभी पिछले साल ही वकील खान के साथ यहां के मैनेजर की बहस हो गई थी, उस समय भी पनीर के एक आईटम से बदबू आने की शिकायत थी। इधर बीते रविवार की रात अभिषेक वर्मा होटल के रेस्टोरेंट से पनीर मशरूम चिल्ली पार्सल कराकर घर लेकर गया था, जहां एक टुकड़ा खाने के बाद उसे गड़बड़ी लगी तो उसने पार्सल होटल पर लाया और मैनेजर से इसकी शिकायत की। इस पर आरोप है कि पहले मैनेजर फिर होटल के मालिक ने कस्टमर के साथ गाली-गलौज व बदतमीजी किया।
इनसेट….
बयान देने से भागते नजर आए मैनेजर
बलिया। उधर मामले में जब होटल के मैनेजर से संपर्क करने के लिए 7376908015 पर संपर्क किया गया तो हर बार किसी के द्वारा फोन उठाकर यही कहा गया कि मैनेजर नहीं है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार फोन करने पर यही उत्तर मिला।
इनसेट….
होटल का है विवादों से पुराना नाता
बलिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होटल के रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर यह कोई पहली बार सवाल नहीं उठ रहा है। बल्कि ठीक एक साल पहले बहेरी निवासी वकील खान ने भी एक पनीर का आईटम पार्सल करवाया था, उस समय भी पनीर से बदबू आ रही थी। जिसकी शिकायत करने पर उस समय भी मैनेजर व मालिक ने कस्टमर वकील खान के साथ बदतमीजी की थी।













