किशोरी से चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

किशोरी से चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

किशोरी के माता-पिता हरियाणा में करते हैं प्राइवेट नौकरी

गांव पर दादा-दादी व चाची-चाची के साथ रहती थी किशोरी

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बगल के घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरा चाचा ने शुक्रवार की देर रात कमरे में घुसकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ जबरिया दुराचार किया। दुराचार के बाद चाचा किशोरी को बेहोश छोड़कर वहां से फरार हो गया। शनिवार की देर रात पुलिस ने पीड़िता की सगी चाची के तहरीर पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही रविवार की सुबह गांव एसपी विक्रांत वीर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार बगल के घर में रहने वाला चाचा देर रात एक बजे छत के सहारे घर में पंहुचकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुराचार किया और कमरे में बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। काफी देर बाद होश में आई किशोरी ने डर और भय से पूरा एक दिन चुपचाप बिता दिया। शनिवार की देर शाम जब किशोरी की तबियत खराब हुई तो उसने अपनी चाची को घटना की जानकारी दी। किशोरी की चाची ने पुलिस को शनिवार की देर रात ही तहरीर देकर मामले की जानकारी दिया। मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। रविवार को एसपी विक्रांत वीर व फोरेंसिक टीम किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों से बात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। किशोरी अपने तीन छोटे भाई बहनों के साथ अपने दादा, दादी व चाचा, चाची के साथ गांव पर रहती है। माता-पिता हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला आरक्षी की मौजूदगी में किशोरी का बयान लिया। इस बाबत एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि मेरी वह फ्रेंडशिप टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और मामले में दुष्कर्म व पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। वही आरोपी लालजी गोंड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। मुख्य आरोपी किशोरी का चाचा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *