पकड़े गए वाहनों स्वामियों को मिला नोटिस, हड़कम्प

Spread the love

बलिया वसूली कांड:

पकड़े गए वाहनों स्वामियों को मिला नोटिस, हड़कम्प

एक माह के अंदर देना है जवाब, नहीं तो हो सकती कार्रवाई

बलिया। यूपी बिहार बार्डर पर अवैध वसूली कांड मामले में आजमगढ़ एएसपी की ओर से मौक़े से कब्जे में ली गई बाइक स्वामियों को नोटिस जारी कर उन्हें 30 दिन के अंदर में जवाब देने को कहा गया है। इसको लेकर क्षेत्र में एक बार फिर खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो जबाव नहीं देने पर पुलिस बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बता दे कि करीब एक माह पूर्व 24 जुलाई को एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर छापेमारी कर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा किया था। मौक़े से सिपाही समेत कुल 18 लोगों की गिरफ़्तारी हुई थी। अफसरों ने मौके से की बाइक व मोबाइल भी कब्जे में लिया था। इस प्रकरण में अबतक थानाध्यक्ष समेत कुल 21 लोग गिरफ्तार हैं। इसकी जांच एएसपी आजमगढ़ शुभम अग्रवाल कर रहे हैं। बताया जाता है की एएसपी की ओर से मौक़े से कब्जे में ली गई बाइक स्वामियों को नोटिस जारी कर उन्हें 30 दिनों में जबाव देने को कहा गया है। इसको लेकर क्षेत्र में एक बार फिर हड़कम्प मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *