आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेजुरी पुलिस ने अभियुक्त मनीष यादव पुत्र हरिनारायन यादव निवासी गोड़वरा, थाना खेजुरी, जिला बलिया को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
बता दे कि गोड़वरा निवासी जयशंकर यादव ने 17 अगस्त को थाना खेजुरी में तहरीर दिया था कि हमारे भतीजे के पुत्र मनीष यादव पुत्र हरिनारायन यादव ने मेरे घर में रखे सामान को तोड़-फोड़कर आग लगा दिया। जिसमें घर में रखा पल्सर बाइक, चौकी, चारपाई, टुल्लुपम्प व वस्त्र आदि जलकर नष्ट हो गया। वह जान से मारने की नियत से लोहे का राड लेकर आया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त मनीष यादव पुत्र हरिनारायन यादव को मुखबिर की सूचना पर खेजुरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *