तीसरी नेत्र व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की शांति ढंग से परीक्षा संपन्न

Spread the love

तीसरी नेत्र व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की शांति ढंग से परीक्षा संपन्न

पहले दिन की परीक्षा में 12288 अभ्यर्थियों में 3824 रहे अनुपस्थित

डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

पांच दिन में 61440 अभ्यर्थी देंगे पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा

15 सेक्टर व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए थे तैनात

पहली पाली 10 व दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे हुई आरम्भ

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुक्रवार को तीसरी नेत्र व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांति ढंग से सम्पन्न हुई। जबकि चार दिन और परीक्षा होना शेष रह गया गया। शुक्रवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 12288 अभ्यर्थियों में 3824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली में अभ्यर्थी अपने निर्धारित समय से क्रमशः 9:30 और 2:30 बजे अंदर प्रवेश किया। उधर, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर दोनों पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और और ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।









आपको बता दे कि 23, 24, 25 एवं 30, 31 अगस्त को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होना सुनिश्चित है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर आरंभ हुई। यह परीक्षा पांच दिनों तक दो पालियों में चलेगी। प्रत्येक पाली में 6144 अभ्यर्थी प्रतिभा करेंगे। जबकि दोनों पाली मिलाकर 12288 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 61440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें पहले दिन की परीक्षा सीसीटीवी कैमरा व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शांति ढंग से संपन्न हुई। जबकि शेष चार दिन की परीक्षा होनी अभी बाकी है। परीक्षा के पहले दिन 12288 अभ्यर्थियों में 3824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर, सुचिता एवं शांति ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सुबह की पाली में सबसे पहले राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगवा गए। वहां सभी कमरों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। इसके बाद नगर के सतीश चंद्र कॉलेज पर गए और वहां भी बारीकी से परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वही शाम की पाली में डीएम-एसपी कुंवर सिंह इंटर कालेज व पॉलिटेक्निक स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापकों को पुरी सतर्कता तथा परीक्षा की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस दौरान 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *