फाँसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

Spread the love

फाँसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

समूह का लोन चुकाने में था अक्षम, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

बलिया। बुधवार को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ ने आत्महत्या क्यों किया ? यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि समूह के लोन की वसूली व प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किया है।

बता दे कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी हरेराम मल्लाह (50) के परिवार के सदस्य मंगलवार की रात छत पर सोने चले गये। जबकि हरेराम अपने कमरे में नीचे ही सो गया। सुबह जब घर के लोग नीचे आये तो देखा की हरेराम घर के कमरे में फंदे पर झूल रहा हैं। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के छह पुत्र है। पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था, लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *