150 अतिक्रमणकारियों को लोनिवि ने दिया नोटिस, हड़कंप

Spread the love

150 अतिक्रमणकारियों को लोनिवि ने दिया नोटिस, हड़कंप

कदम चौराहा से महाबीर घाट तक बाईपास रोड का होना है चौड़ीकरण

एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर लोनिवि करेगा कार्रवाई





बलिया। कदम चौराहा से लेकर महावीर घाट तक बने बाईपास मार्ग की चौड़ीकरण किया जाना है। जिसमें कई जगह अतिक्रमणकारी बाधक बन रहे है। मंगलवार को 150 अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने का नोटिस विभाग की ओर से दिया गया है। जिनको एक सप्ताह के अन्दर अतिक्रमण की हुई जमीन को खाली करने का निर्देश दिया है। विभाग की इस नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।




आपको बता दे कि लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड के सहायक अभियन्ता की ओर से कदम चौराहा से महावीर घाट तक हो रहे चौड़ीकरण में बाधा बन रहे करीब 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गयी है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि बीते 26 जुलाई को स्थलीय निरीक्षण के समय यह पाया गया कि मध्य से दाई तरफ सात मीटर के दायरे में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि यह सरकारी जमीन है। मौखिक निर्देश के बाद भी अवैध निर्माण को हटाया नहीं गया है। नोटिस में 26 अगस्त तक सामान या निर्माण अवश्य हटा लें। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विभागीय नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *