बलिया के महापुरुषों ने विश्व पटल पर  लोहा मनवाया : शमीम खान

Spread the love

बलिया के महापुरुषों ने विश्व पटल पर  लोहा मनवाया : शमीम खान

बलिया। बलिया बलिदान दिवस के दिन सोमवार को एआईएमआईएम पार्टी ने बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीद सपूतों को माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदों को याद किया। कुंवर सिंह चौराहे पर वीर कुंवर सिंह, बलिया जिला जेल पर अमर शहीद राजकुमार बाघ,शहीद पार्क चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,शहीद चंद्रशेखर आजाद,व शहीद मंगल पांडेय व कोदई खान की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि,बलिया का इतिहास विश्वपटल पर गौरवमई रहा है,भारत की आजादी में बलिया वासियों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है,बलिया के वीर सपूतों की कुर्बानी और संघर्ष का नतीजा रहा कि देश की आजादी से 5 साल पहले यानी 19 अगस्त सन 1942 को हमारे वीर सपूतों ने बलिया को आजाद कर लिया था,हम सभी बलिया वासी अपने वीर शहीदों पर गर्व करते हैं,अपने शहीदों को याद करने के इस परंपरा को निरंतर कायम रखने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, जिला सचिव दीपक यादव, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, विधानसभा प्रभारी मुराद अहमद, पूर्वांचल के सचिव कालिका प्रसाद  जिला कार्य समिति के सदस्य सनाउल्लाह खान, नियाज अहमद, छोटन राजभर, त्रिभुवन राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *