

जर्जर सड़क पर जलभराव होने से आमजन परेशान
– सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल

बलिया। फेफना-रसड़ा राजधानी रोड से ग्राम सिंहपुर को जाने वाला मार्ग का स्थिति इन दिनों बेहत खराब है। सड़क पहले से क्षतिग्रस्त है तो बरसात लोगो की और परेशानी और बढ़ी है। यहां मार्ग के बीच विकराल गड्ढा यहां के विकास की कलई खोल रहा है। सड़क पर हुए गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं। पहले से ही गड्ढों में तब्दील सड़क की हालत बरसात में और खराब हो गई है।
इस मार्ग की स्थिति सालों से खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों ने सड़क को बनवाने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इन दिनों बारिश के मौसम में न केवल सड़क के बीच बने गड्ढों में पानी भर गया है। राहगीरों का पैदल रास्ता गुजर करना मुसीबत से भरा हो गया है।




