अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौत

Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौत

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव के सामने रविवार की देर रात शौच करने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी बृजेश राम 28 वर्ष पुत्र सुदामा राम शौच करने जा रहे थे, जहाँ सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। फेफना पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *