शहीद आश्रित में भी फर्जीवाड़ा, सीएम से की शिकायत

Spread the love

शहीद आश्रित में भी फर्जीवाड़ा, सीएम से की शिकायत

आरोप, शहीद का आश्रित बताकर हर वर्ष शासन को देता है धोखा









बलिया। तू डाल डाल हम पात पात वाली कहावत बलिया में चरितार्थ होती नजर आ रही है। ऐसा ही मामला सुखपुरा थाना अंतर्गत देखने को मिला है। जहां
फर्जी तरीके से शहीद आश्रित बताकर सम्मान लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। बता दे कि जिले के सुखपुरा निवासी प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव पुत्र अरविन्द लाल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि शहीद चंडी प्रसाद का आश्रित बताकर सुखपुरा निवासी व्यक्ति वर्षों से शासन को धोखा देकर हर वर्ष बलिया बलिदान दिवस (19 अगस्त) को सम्मान/ पुरस्कार ले रहा है। पिछले वर्ष भी इसने शहीद आश्रित के नाम पर सम्मान/ पुरस्कार लिया है। इस वर्ष भी उक्त व्यक्ति शहीद का आश्रित बताकर सम्मान/ पुरस्कार ले सकता है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेम प्रकाश ने इसकी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर भी किया है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *