
महावीर झण्डा जुलूस के दिन चार पहिया, दो पहिया व ई-रिक्शा का रूट रहेगा डायवर्जन
रुट नं0 01- बहादुरपुर, कुवर सिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा ओवर ब्रिज होते हुए जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस उसी रूट से जायेंगे।
रूट नं0 02- माल्देहपुर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा चित्तूपाण्डेय चौराहे पर सवारी उतारकर गड़वार तिराहा से रोडवेज, परमानन्दापुर, निधरिया से वापस उसी रास्ते से माल्देहपुर लौट जायेंगे।
रूट नं0 03- कदम चौराहा से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा माल गोदाम तिराहे से वापस सतीश चन्द्र कालेज, जापलिनगंज, भृगुआश्रम होते हुए सतनी सराय, काशीपुर तक जायेंगे।
रूट नं0 04- तीखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा मिढ्ढी चौराहा, महुआ मोड़ से गड़वार तिराहा होते हुए टीडी कालेज चौराहा, कुवर सिंह चौराहा से वापस एनसीसी तिराहा, तीखमपुर मण्डी जायेंगे।
महावीर झण्डा जुलूस के पर्व पर शहर में बैरियर व्यवस्था
उक्त त्यौहार के अवसर पर बैरियर क्रमशः मालगोदाम तिराहा, चित्तूपाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा रहेगा जहाँ से चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया वाहनों को आवागमन समय 16.00 बजे से पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
नोट :- आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस, फायर टेण्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।



