
पिकअप से पांच पशु बरामद, दो तस्कर तमंचा संग गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को नरही के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर भरौली बार्डर के पास से अभियुक्त सिराजुद्दीन उर्फ सराजूल अहमद पुत्र बदरूद्दीन निवासी मानपुर थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया तथा सलीम पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया को एक पिकअप वाहन में लदे 05 पशुओं के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा अभियुक्त सलीम पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।