रोहित हत्याकांड में दो और आरोपी हुए नामजद

Spread the love

छोटकी सेरिया के निवासी है फरार चल रहे आरोपी दोनों सगे भाई

अब मामले नौ आरोपी हुए नामजद, एनबीडब्ल्यू व दफा 84 की हो रही कारवाई

रोहित हत्याकांड: दो और आरोपी हुए नामजद





बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने कोतवाली गेट पर हुये रोहित पाण्डेय हत्याकांड में अन्य अज्ञात आरोपियों की खोज में छोटकी सेरिया गांव के दो आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की खोजबीन कर रही है।






सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि मामले के विवेचक ने दो अज्ञात आरोपियों कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी सगे भाई अभिषेक सिंह व अविनाश सिंह को घटना में शामिल होना मिलने पर नामजद किया हैं। यह दोनों भाई गांव से फरार हैं। इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू व दफा 84 की कारवाई की जा रही हैं। मामले में अब कुल 9 आरोपी नामजद हो गये है। शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
बता दें कि 20 जुलाई की सुबह बांसडीह कोतवाली गेट के सामने कस्बे के मिरिगिरी टोला निवासी युवक रोहित पाण्डेय की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। मामले में मृतक के चचेरे भाई राजेश पाण्डेय की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। एसपी ने घटना के छह आरोपियों के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।घटना के बाद पुलिस ने 23 जुलाई को अंकित यादव व ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया था।
उसी दिन घटना के मुख्य आरोपी दरांव गांव निवासी रोहित यादव उर्फ राइडर व शेखर यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले में नामजद जवाहर गोंड़ व धर्मेंद्र उर्फ बागी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी शीतल दवनी निवासी निशांत सिंह उर्फ निक्कू को गिरफ्तार नही किया है। पुलिस ने पूर्व में ही निशांत की नामजदगी को संदिग्ध मानते हुए उसके उपर इनाम घोषित नही किया था। मामले में निशांत की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *