बलिया से लखनऊ जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे

Spread the love

बलिया से लखनऊ जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे

बलिया। जनपद में रोडवेज की एक बस लखनऊ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियांस होटल के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे मे लोग बाल-बाल बच गए। उसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस बलिया रोडवेज डिपो की है, जो जिला मुख्यालय से लखनऊ जा रही थी। बस में सवार कुछ यात्रियों जो मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बड़ा हादसा होते -होते टल गया। घटना स्थल पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी भी पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। पूरा हादसा कैसे हुआ और घटना के बारे में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने क्या कहा जानें..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *