बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का सामाना

Spread the love

बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का सामाना

हरियाणा के गुरुग्राम गया हुआ था पूरा परिवार

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मनियार तिवारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने अमित कुमार तिवारी की बंद दुकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी को तोड़कर रखे लाखों के गहने, ईन्वर्टर, बैट्री, टीवी सहित लाखों के अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को 112 पर डायल सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया।

पीड़ित अमित कुमार तिवारी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा पुरा परिवार गुरूग्राम हरियाणा गया हुआ था। इधर चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किए और गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों के सोना-चांदी के जेवरात, ईन्वर्टर, बैट्री, बड़ी टीवी, फूल के वर्तन सहित लाखों का सामान चुरा लिया। सुबह इसकी जानकारी मेरी बड़ी मम्मी व पिता ने दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *