बलिया में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

Spread the love

बलिया में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

बलिया। सातजन्मों तक जीने मरने की कसमें खाने वाले बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी प्रेमी युगल ने शनिवार की सुबह विषाक्त पदार्थ (जहर) खाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की कोशिश किया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रेमिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बढ़िया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी चंदन कुमार यादव 25 वर्ष पुत्र वीरन यादव एवं इसी गांव की सोनी कुमारी 20 वर्ष के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था जो सातजन्मों तक जीने मरने में तब्दील हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा विरोध हुआ तो दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की कोशिश किया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। जबकि उसकी प्रेमिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *