
पुलिसकर्मियों की समस्या के निदान के लिए एसपी ने जारी किया आदेश
बलिया। पुलिसकर्मियों की विभागीय समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आदेश जारी किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि यदि किसी पुलिसकर्मियों की वार्षिक वेतन वृद्धि, टीए-डीए, एरियर भुगतान, आवास आवंटन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एचआरए, बैरक एलाउंस, वर्दी भत्ता, जीपीएफ के अपडेट न होने और नई पेंशन स्कीम में उनका हिस्सा न जमा होने जैसी समस्या हो तो वे अपना प्रार्थना पत्र प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन, बलिया के सीयूजी नम्बर 9454402344 पर भेज दे। जिसका त्वरित एक्शन लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।