
वर्तमान में है ब्लड बैंक में 51 यूनिट खून
ब्लड बैंक में 500 यूनिट ब्लड रखने का है फ्रीजर
बलिया। जनपद में एकलौता ब्लड बैंक जिला अस्पताल में स्थापित है, जहां आठ अगस्त (गुरुवार) 51 यूनिट खून उपलब्ध है। जिसमें ए प्लस तीन, बी प्लस के 24, बी माइनस के दो, ओ पॉजिटिव के एक था जो गुरुवार को समाप्त हो गया। जबकि ओ माइनस के दो, एबी प्लस के 15, एबी माइनस के चार यूनिट ब्लड है।

बता दे कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब 500 यूनिट ब्लड रखने की सुविधा है। खून की सबसे अधिक जरूरत डायलासिस, गर्भवती महिला, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के तीमारदारों को होती है। जिनको ब्लड के लिए दर-दर की ठोकरे खाना पड़ता है। हालाकि ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर तीमारदार अपने परिजन व रिश्तेदार को लेकर आते है और जिस ग्रुप की आवश्यकता पड़ती है उसकी जांच कर उसे दे दिया जाता है। इसके अलावा तीमारदार ग्रुप नहीं मिलने पर आपस में अदला-बदली कर काम चला लेते है। इस बाबत ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ रितेश सोनी ने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में खून उपलब्ध है।
इन्हें मिलता है निःशुल्क ब्लड..
बीपीएल कार्ड धारक, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल एनीमिया एवं जीवन पर्यंत रक्त की आवश्यकता वाले मरीज, एचआईवी/ एड्स मरीज, जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी महिलाएं, लावारिस, कैदी, दिव्यांग आदि को निःशुल्क ब्लड देना पड़ता है।
वर्जन.
-ब्लड बैंक के नए भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ संसाधन आ गए हैं। ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट की वर्षो से जरूरत थी। इस सुविधा के होने के बाद जिले के मरीजों को प्लेटलेट्स आदि के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
डा. सुजीत कुमार यादव, सीएमस, जिला अस्पताल