
एसपी ने खेजुरी थाने का किया औचक निरीक्षण
थाने के रजिस्टरों का एसपी ने गहनता से किया अवलोकन
निरीक्षण के बाद मातहतों को दिशा-निर्देश
बलिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने खेजुरी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना मालखाना, थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
शिकायतकर्ताओं से बात कर लिया फीडबैक

बलिया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया। इसके साथ ही रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया।

कंप्यूटर व सीसीटीएनएस कक्ष का किया निरीक्षण
बलिया। कंप्यूटर व सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए एसपी ने सीसीटीएनएस कर्मचारियों से सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की तथा संबन्धित कर्मियों को समय से फीडिंग, डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया। जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।
24 घण्टे चलता रहे सीसीटीवी कैमरा

बलिया। थाना परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी ली। कहाकि किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो। बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय। कहाकि C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को अपडेट रखने का निर्देश दिया। जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के 10-10 संभ्रान्त व्यक्तियों को जोड़ा जाय। जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें। वही C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची भी अपडेट कर ली जाय ।

IRAD ऐप की फीडिंगः-
बलिया। किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित ऐप के माध्यम से फीड की जाती है। जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने के लिए निर्देशित किया।
112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंगः-
बलिया। डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है। जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया।