शादी का झांसा देकर युवती से कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

Spread the love

शादी का झांसा देकर युवती से कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

महिला एसओ पर पीड़िता ने डांटकर भगाने का लगाया आरोप

पीएसी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर आजमगढ़ में तैनात है आरोपी

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की युवती ने महिला थाना में तहरीर देकर पीएसी के एक कांस्टेबल के उपर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कांस्टेबल व उसके परिवार द्वारा लगातार उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चेताया कि यदि उसे पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने के लिए बाध्य देंगे।






बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली युवती की माने तो गाजीपुर जनपद के सादिकापुर रहने वाला युवक है जो वर्तमान में आजमगढ़ में पीएसी में तैनात है, पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कांस्टेबल अपना फोन का स्वीच आफ कर लिया है और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब वह ​फरियाद लेकर महिला थाने गई तो महिला थानाध्यक्ष ने कोई सुनवाई नहीं की, बल्कि उल्टे ही डांटकर भगा दिया। इस बाबत महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्र ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

—-

– मामले में सीओ सदर जांच कर रहे हैं। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विक्रांत वीर, एसपी, बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *