एडीजी और डीआईजी की रेड में तीन पुलिसकर्मी समेत 20 लोग हिरासत में

Spread the love

एडीजी और डीआईजी की रेड में तीन पुलिसकर्मी समेत 20 लोग हिरासत में

नरही थानाध्यक्ष हुए फरार, कमरा सील

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गोल चौराहे पर एडीजी व डीआईजी रेड में तीन पुलिसकर्मी समेत 20 लोग हिरासत में लिए गए। जबकि नरही एसओ पन्नेलाल फरार हो गए। इस दौरान 50 से अधिक मोबाइल व कई बाइक भी कब्जे में लिया गया है। बता दें कि शराब, पशु तस्करी, लाल बालू तस्करी की शिकायत पुलिस हाई कमान को मिली थी। फिलहाल नरही थाने में एडीजी डीआईजी, एसपी व एएसपी मौजूद है। थानाध्यक्ष का कमरा सील करने के साथ अन्य पुलिस कर्मियों के बॉक्स खंगाले जा रहे है।

नोट- आगे अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *