खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

Spread the love

खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में मंगलवार को विवादित खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुयी मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनो पक्षों के सात लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
इस मारपीट में 60 वर्षीय शिवनाथ सिंह, 30 वर्षीय अभय सिंह तथा दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय आकाश , 55 वर्षीय राधा कृष्ण , 35 वर्षीय रजनी, 30 वर्षीय विकास , 21 वर्षीय कुंजन घायल हुए हैं। विवादित खेत को ट्रैक्टर से जोतने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हैं। जिसमें दोनों पक्षों में गाली गलौज तथा लाठी, डंडा , धारदार हथियार से जान मारने की नीयत से मारपीट किए हैं। जिससे दोनों पक्षों को गंभीर चोटे आई हैं।
बताया जा रहा हैं कि आकाश विवादित खेत को ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे। जिसे शिवनाथ सिंह ने रोका था। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ है।दोनों पक्षों को गंभीर चोटे आई है। घायल अभय सिंह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।पुलिस ने दोनों पक्षों पर तहरीर देकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109,352,351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *