मा सरयू का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया पूजन

Spread the love

मां सरयू का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया पूजन

बलिया में बी चल रही 12 परियोजनाएं

बलिया। सरयू नदी किनारे चांदपुर डीएसपी हेड पर बुधवार को मां सरयू नदी का पूजा पाठ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कर मां सरयू से लोगों की रक्षा की प्रार्थना किया। उन्होंने महाराजपुर गांव के पास सरयू नदी किनारे कराए गए बाढ़ निरोधक कार्यो का निरीक्षण किया। जल शक्ति मंत्री ने महाराजपुर में पूर्ण हो चुकी दो परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता संजय मिश्रा से जानकारी लिया।


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर बाढ़ को लेकर हमारी 338 बाढ़ निरोधक परियोजनाएं चल रही हैं। सभी परियोजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जहां-जहां हमारी परियोजनाएं बनी है, वहां भयंकर बाढ़ आ जाए तो भी हम उस गांव को इस बार सुरक्षित रख लेंगे तथा वहां कटान नहीं हो पाएगा। कहा कि बलिया में भी करीब 12 परियोजनाएं चल रही हैं। गंगा, सरयू व टोंस नदी पर परियोजनाएं चल रही है तथा पूर्ण हो चुकी हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह, ज़िलाध्यक्ष संजय यादव, मुख्य अभियंता श्रीधर प्रसाद व विकास सिंह पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जय प्रकाश साहू, अजय सिंह, मिथिलेश तिवारी, दिनेश तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *