
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, घर शव पहुँचते ही मचा कोहराम
बलिया। सड़क हादसे में मरे बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर गांव निवासी विशाल ओझा पुत्र जितेंद्र ओझा 25 वर्ष का शव जैसे ही बुधवार को उसके गांव पहुंचा, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहने दहाड़े मारकर रो रही थी तो छोटा भाई अमन उसके शव से लिपटकर रो रहा था। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
बता दे कि केहरपुर गांव निवासी जितेंद्र ओझा का लड़का विशाल ओझा गत सोमवार को दिल्ली से घर आया था। मंगलवार की शाम को वह अपने चचेरे भाई को ट्रेन में बैठाने के लिए बलिया गया हुआ था। मंगलवार की देर रात जब वह घर लौट रहा था तो उसकी बाइक असंतुलित होकर ओझावलिया बिसेनिडेरा के समीप पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते उसके सिर में काफी गंभीर चोट लगा था । घटना की सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल विशाल को जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विशाल के दोस्तों ने कहा कि विशाल काफी मिलनसार स्वभाव का लड़का था। हर किसी से अच्छे से बातचीत करता था। विशाल पढ़ने में भी ठीक था।हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए भी खड़ा रहता था। विशाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार को घर आया हुआ था और बुधवार को दिल्ली जाने की बात कह रहा था। तब तक यह हादसा हो गया। जिसके चलते पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता जितेंद्र ओझा भी दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर के लिए निकल पड़े थे। विशाल तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर था।
इनसेट
शाहपुर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बलिया। विशाल का अंतिम संस्कार गंगा नदी के शाहपुर गंगा घाट पर किया गया। जहां मुखाग्नि विशाल का छोटा भाई अमन ओझा ने दिया। विशाल तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर था, जहां गंगा घाट पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे।