नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर 1095 अभिभावकों का किया गया चालान

Spread the love

नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर 1095 अभिभावकों का किया गया चालान

बिना परमिट व फिटनेस वाले 154 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया गया अभियान

बलिया। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पांच से 20 जुलाई 2024 तक चलाए गए प्रदेश के सभी जनपदों में नाबालिगों, अवयस्कों द्वारा वाहन चलाये जाने पर वाहन स्वामियों व अभिवावकों के विरूद्ध तथा स्कूली वाहनों का बिना फिटनेस, बिना परमिट के वाहन चलाये जाने के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें क्रम में जनपद के समस्त थानों व यातायात पुलिस बलिया द्वारा विभिन्न स्कूलों, कालेजों व अन्य प्रमुख स्थानों पर 583 गोष्ठियाँ आयोजित किया गया। जिसमें 12194 नाबालिग बच्चों व 5992 अभिवावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वही प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत 7835 वाहनों की चेकिंग कर 1095 वाहनों को नाबालिगों द्वारा चलाये जाने पर वाहन स्वामियों का चालान किया गया। जबकि बिना फिटनेस, बिना परमिट के संचालित 2552 स्कूली वाहनों को चेक किया गया तथा 154 वाहनों का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *