अनाथ परिवार के बीच पहुँचा मदद संस्थान

Spread the love

अनाथ परिवार के बीच पहुँचा मदद संस्थान

मदद संस्थान ने अनाथ परिवार का किया सहयोग

बलिया। मानवता की सेवा में बढ़ते कदम के क्रम में रविवार को मदद संस्थान ने धर्मपुरा गांव स्थित एक अनाथ परिवार के बीच पहुंचकर अपने समर्थ के अनुसार सहयोग करते हुए उनके दु:ख को कुछ साझा किया ।

बता दे कि हनुमानगंज विकासखंड के धर्मपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर का निधन पिछले जून महीने में हो गया था। उनके निधन के बाद उनके परिवार की माली हालत खराब हो गई। परिवार के मुखिया के चले जाने के बाद ओमप्रकाश राजभर की पत्नी मंजू देवी किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी कठिनाई से कर रही हैं। इस बात का संज्ञान मदद संस्थान को होने पर संस्थान ने यह निर्णय लिया कि इस पीड़ित अनाथ परिवार की मदद की जाएगी। जिसके क्रम में रविवार को मदद संस्थान की टीम मंजू देवी के घर पहुंच कर संस्थान की तरफ से 5000 का चेक के साथ छह पीस साड़ी, कपड़ा, बर्तन, चावल, मिठाई और सभी सदस्यों के लिए चप्पल के अलावा एक सदस्य के तरफ से दो हजार रुपए नगद भी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उनके बच्चों के पठन-पाठन पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने धर्मपुरा प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक जो मदद संस्थान टीम के सदस्य हैं उनसे विधिवत बातचीत की। उन्होंने मंजू देवी से कहा कि भविष्य में किसी चीज की आवश्यकता हो तो आप निश्चित रूप से मास्टर साहब के माध्यम से हम लोगों को अवगत कराएं। सहयोग के बाद मंजू देवी ने मदद संस्थान परिवार को दिल से धन्यवाद दिया। इस मौके पर अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, अरुणेश पाठक, शशांक शेखर पांडेय, जितेंद्र उपाध्याय, शंकर प्रसाद चौरसिया, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, अध्यापक धनंजय शर्मा, मुमताज अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *